LSG vs DEL|Delhi Cricket team Live score|IPL today LSG vs Dc 2023

Today IPL Match,Today IPL Match live

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 194 रन का लक्ष्य मिला। लखनऊ के लिए वेस्टइंडीज के कायेल मेयर्स ने 38 गेंद पर सर्वाधिक 73 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और सात छक्के लगाए। निकोलस पूरन ने 21 गेंद पर तेजी से 36 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए। आयुष बदोनी ने आखिरी ओवरों में सात गेंद पर 18 रन जड़ दिए। उन्होंने एक चौका लगाया और दो लंबे छक्के उड़ाए।

दीपक हुड्डा 17, मार्कस स्टोइनिस 12 और केएल राहुल आठ रन बनाकर आउट हुए। क्रुणाल पांड्या 13 गेंद पर 15 और कृष्णप्पा गौतम एक गेंद पर 6 रन बनाकर  रहे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खलील अहमद और चेतन सकारिया ने दो-दो विकेट लिए। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली।

Today IPL match player,Today IPL match Player List 2023

  • Rohit Sharma (Captain)
  • Jasprit Bumrah.
  • Surya Kumar Yadav.
  • Ishan Kishan.
  • Dewald Brevis.
  • Tilak Varma.
  • Jofra Archer.
  • Tim David
निकोलस पूरन के रूप में लखनऊ सुपर जाएंट्स को पांचवां झटका लगा। वह 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। खलील अहमद की गेंद पर पूरन ने पृथ्वी शॉ को कैच थमा दिया।
निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या ने लखनऊ सुपर जाएंट्स की पारी को संभाल लिया है। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी कर ली है। लखनऊ ने 18 ओवर में चार विकेट पर 157 रन बना लिए हैं। पूरन 28 और क्रुणाल 14 रन बनाकर नाबाद हैं।
अक्षर पटेल ने दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी सफलता 12वें ओवर में दिलाई। उन्होंने तीसरी गेंद पर कायेल मेयर्स को क्लीन बोल्ड कर दिया। मेयर्स 38 गेंद पर 73 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और सात छक्के लगाए। मेयर्स के आउट होने के बाद मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर आए हैं।
कायेल मेयर्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए अपना पहला अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने 28 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। मेयर्स ने नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव को छक्का लगाया। छक्के के साथ उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। लखनऊ ने 10 ओवर में 89 रन बना लिए हैं। मेयर्स 32 गेंद पर 64 और दीपक हुड्डा 16 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद हैं।
कुलदीप यादव ने दिल्ली कैपिटल्स को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर दीपक हुड्डा को आउट कर दिया। दीपक 18 गेंद पर 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने कायेल मेयर्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की। दीपक का कैच बाउंड्री पर दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने लिया।

LSG vs DC

लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी की है। उसने आठ ओवर में एक विकेट पर 60 रन बना लिए हैं। कायेल मेयर्स ने पावरप्ले के बाद तेजी से रन बनाए हैं। उन्होंने 26 गेंद पर नाबाद 42 रन बना लिए हैं। वहीं, दीपक हुड्डा 10 गेंद पर नौ रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 24 गेंद पर 41 रन की साझेदारी हो चुकी है।
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मैच में धीमी शुरुआत की है। उसने छह ओवर में एक विकेट पर 30 रन ही बनाए हैं। कायेल मेयर्स 17 और दीपक हुड्डा चार रन बनाकर नाबाद हैं।

लखनऊ की टीम पहले करेगी बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। लखनऊ ने चार विदेशी खिलाड़ियों में कायेल मेयर्स, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस और मार्क वुड को रखा है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स में कप्तान डेविड वॉर्नर के अलावा मिचेल मार्श, रीले रूसो और रोवमन पॉवेल विदेशी खिलाड़ी हैं। ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में सरफराज खान दिल्ली के लिए विकेटकीपिंग करेंगे।आईपीएल के 16वें सीजन का तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों का टूर्नामेंट में यह पहला मैच है। लखनऊ की कप्तानी केएल राहुल के पास है। पिछले साल उन्होंने टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर के हाथों में है। वॉर्नर को कार दुर्घटना में चोटिल होने वाले ऋषभ पंत की जगह कप्तानी मिली है

LSG vs DC Live score

आईपीएल के 16वें सीजन का तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। लखनऊ ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 194 रन का लक्ष्य मिला है।

Scroll to Top